August 9, 2026

भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट का दावा, बद्रीनाथ विधानसभा को 20 हजार मतों से जीतेंगे वरना राजनीति से ले लूँगा संन्यास!

चमोली। विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है भाजपा के जनपद चमोली के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा भाजपा चमोली जनपद की तीनों सीटों को बड़े अंतर से जीतेगी उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के कार्यकाल एवं जिला पंचायत में रहते हुए क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया अगर विकास किया है तो जनता को बताएं क्या किया है हमने जो भी कार्य किए हैं पुस्तिका के माध्यम से घर-घर कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा के कार्यकाल में दूरस्थ क्षेत्रों को सड़क से जोड़ा गया है लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है कांग्रेस विकास की राजनीति नहीं करती है परिवारवाद में विश्वास करते हैं उन्होंने कहा बद्रीनाथ विधानसभा को भाजपा 20 हजार मतों से जीतेंगे वरना राजनीति से संयास ले लेंगे

Spread the love
error: Content is protected !!