June 27, 2026

पोखरी में भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

 

पोखरी भाजपा नगर कार्यसमिति की  मोहनखाल पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भारतीय की जनता पार्टी के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया
बैठक में सहप्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ और संगठन को सशक्त करने की बात कही गई। इसके साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर भी विचार विमर्श किया गया। नगर के सभी बूथों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को माध्यम वर्गीय परिवारों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चल रही है आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सरकार के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत
जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा नगर मंडल प्रभारी हेमन्त सेमवाल, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संदीप रावत ,नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, महामंत्री भरत चौधरी, दीपक थपलियाल,भरत चौधरी, रंजना रावत, जिला पंचायत सदस्य अनूपचंद्र रौतियाल, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे

Spread the love
error: Content is protected !!