November 26, 2026

राहुल गांधी की रैली को भाजपा ने दिया दिखावा और फेल करार

0

जहां एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय सम्मान रैली में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सम्मान यात्रा में जुटी भीड और राहुल गाँधी की रैली को भाजपा ने दिखावा और फेल करार दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग कईं जिलों से लोगों को बुलाकर भी कांग्रेसी रैली को सफल नहीं बना सके। इतना ही नहीं परे़ड मैदान जहाँ की रैली आयोजित हो रही थी उसे भरा भी नहीं जा सका है।

]

वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी का व्यक्तित्व कितना गंभीर है। मंत्री रेखा ने राहुल गांधी की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ दौरे को ऐतिहासिक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल