August 2, 2026

सावधान कही आप भी तो नहीं खा रहे है नकली पनीर? सहारनपुर से हो रही है नकली पनीर की धड़ल्ले से सप्लाई

राजधानी देहरादून में सहारनपुर से मिलावटी पनीर धड़ल्ले से सप्लाई हो रहा है। यहां उसे होटल, ढाबे एवं रेस्टोरेंट में खपाया जा रहा है। एफडीए ने मंगलवार को दो डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां से डेढ़ कुंतल पनीर पकड़कर नष्ट कर दिया। यह अरारोट, पाउडर और अन्य कैमिकल से बनाया गया था। एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त मुख्यालय जीसी कंडवाल एवं उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में टीम ने प्रेमनगर, सुद्धोवाला, सहसपुर, सेलाकुई और विकासनगर में छापेमारी की। प्रेमनगर में पनीर का एक सैंपल गाड़ी से लिया गया। सुद्धोवाला में डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से पनीर का सैंपल लिया गया। सेलाकुई में खुला पनीर पकड़ा गया, जो संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछने पर बताया गया कि यह पनीर सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से सप्लाई हुआ है। यहां पर एक कुंतल पनीर नष्ट कराया गया। पांवटा साहिब के रास्ते यहां इस पनीर को लाया जाता है। सहसपुर में करीब 50 किलो पनीर को एक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पर नष्ट कराया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!