July 23, 2026

बसंत पंचमी पर स्नान के लिए हरिद्वार पंहुचेगी मॉं चण्डिका की रथ डोली

भानु प्रकाश नेगी,देहरादून
रूद्र्रप्रयाग:मांॅ चण्डिका की दिवरा यात्रा 5 फरवरी बसंती पंचमी के शुभ अवसर पर हरिद्वार मंे गंगा स्नान करेगी। 4 फरवरी को मॉ चण्डिका की दिवरा यात्रा के लिए ऋषिकेश,रायवाला या हरिद्वार में रात्रि विश्राम,व भोजन की व्यवस्था कोई भी इच्छुक भक्त कर सकता है। इच्छुक भक्त मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट व महामंत्री देवेन्द्र सिंह जग्गी से फोन पर सम्पर्क कर सकता है। यह जानकारी मां चंण्डिका दिवरा यात्रा के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने हिमवंत प्रदेश न्यूज को बताई है।
उन्होंने बताया कि मां चण्डिका की रथ डोली 4 फरवरी को रूद्रप्रयाग जनपद से ऋषिकेश पंहुचेगी भक्तों के द्वारा जहां पर भी व्यवस्था होगी (रायवाला या हरिद्वार तक) वहां रात्रि विश्राम करेगी। 5 फरवरी को ब्रहममुहूर्त में  मांॅ चण्डिका विधिविधान के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करेगी और उसके बाद कनखल प्रजापति मंदिर में मिलन के लिए जायेगी। इसके बाद हरिद्वार से रथ डोली में सीधे देहरादून के रतनपुर में रात्रि विश्राम के लिए प्रस्थान करेगी।अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने बताया कि देहरादून में निवासरत माता के मैती, ससुराल पक्ष व धियाणियां  काई भक्त अपने घर में बुला सकता है।
आपको बता दे कि बीते माह 9 जनवरी को मॉ चण्डिका को माध स्नान के लिए हरिद्वार आना था लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते यह कार्यक्रम रद्द करना पडा था।
फोन नम्बर
अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट-7037403790
महामंत्री -देवेन्द्र सिंह जग्गी 9759040717

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!