November 4, 2026

बद्रीनाथ विधानसभा:राजेन्द्र भण्डारी ने किया पोखरी ब्लाक के दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क,मिला भारी जन सहयोग

0
IMG-20220206-WA0005

पोखरी:विधानसभा चुनाव 2005 की तिथि नजदीक आते ही सभी दलों के प्रत्याशियों समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सभी दलों के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं को तमाम तरह से रिझाने में लगे हुए हैं।

इसी क्रम में बद्रीनाथ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने  पोखरी ब्लाक के काण्डई सेलडुग्रा,आली,सतूड,सौडामंगरा,नागधार,बीणा, रसोड़ा, गुगली,सरणाचांई,देवर, देवस्थान, विशाल,पाव

आदि गांव जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद मांगा जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र भंडारी ने प्रतिद्वंदी महेंद्र भट्ट पर आम जनता को बरगलाने व झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक  सिर्फ चुनाव के वक्त ही विधानसभा क्षेत्र के गांव का भ्रमण करते हैं और फिर कभी नहीं दिखाई देते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि इस तरह के जनप्रतिनिधि को वोट देकर अपना कीमती वोट बर्बाद ना करें जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र भंडारी को अपार जनता का सहयोग मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल