October 31, 2026

बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को हुई प्रस्थान

0
Screenshot_20240507-102118

Baba Kedar’s Panchmukhi Doli Vishwanath Temple departed from Guptkashi for the second stop Phata.

 

भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया।

उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।
आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है। सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है।
डोली प्रस्थान के समय बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल,प्रबंधक भगवती सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण,संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल