November 3, 2026

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में स्तन कैंसर पर जानरूकता शिविर का आयोजन

0
IMG-20240124-WA0022

 

Awareness camp on breast cancer organized at SGRR University

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जनजागरूकता शिविर लगाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कैंसर सर्जरी विभाग की विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय की 50 महिला फेकल्टी सदस्यों की मैमोग्राफी जाॅच की। कैंसर सर्जरी विशेषज्ञो ने स्तन कैंसर के कारण, समय से रोकथाम, मैमोग्राफी जाॅच क्यों आवश्यक है जैसे विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
बुधवार को श्री गुरु राम राय राय विश्वविद्यालय कैंपस में शिविर का आयेाजन किया गया। अपने सम्बोधन में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि 29 में से एक महिला में स्तन कैंसर की समस्या से पीड़ित है। आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि समय से स्तन कैंसर के बारे मंे सचेत रहना आवश्यक है। समय रहते स्तन कैंसर के बारे में परामर्श लेकर स्तन कैंसर की रोकथाम की जा सकती है। इस अवसर पर डाॅ आर.पी. सिंह, डाॅ सुमन विज, डाॅ लोकेश गम्भीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल