August 8, 2026

केदारनाथ जंगलचट्टी तक पैदल पंहुचे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिया खच्चरों की व्यवस्था का जायजा

पशुपालन प्रोटोकॉल कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से जंगलचट्टी लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर तीर्थ यात्रियों एवं घोड़ा खच्चरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  बहुगुणा ने यात्रा मार्ग पर चल रहे हैं यात्रियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। केबिनेट मंत्री ने पशुपालन विभाग द्वारा यात्रा मार्ग पर घोड़ा खच्चरों के पीने के लिए गर्म पानी व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने घोड़ा खच्चरों के संचालकों से भी वार्ता की और उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा, रुद्रप्रयाग भाजपा के जिला अध्यक्ष महावीर, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई, विभागीय अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!