November 11, 2026

क्रोध मनुष्य को परमात्मा से दूर करता है-भागवताचार्य महानंद मैठाणी

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_202332419645995

 

_भानु प्रकाश नेगी,किमोली गांव कर्णप्रयाग

बद्रीनाथ धाम में लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी शिव प्रसाद डिमरी द्वारा कपरी पट्टी के किमोली गांव स्थित पौराणिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित विष्णु पुराण के चौथे दिन कथा व्यास भागवताचार्य महानंद मैठाणी ने ध्रुव ऋषि,भगवान पृर्थो,पुराणों के वेता सूत जी महाराज,दक्षिण प्रजापति समेत अनेक कथाओं का सुन्दर वर्णन किया।
इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि क्रोध करने वाले व्यक्ति से परमात्मा दूर भागता है।क्रोध से सदैव खुद का नुकसान होता है। संयम रखने से मनुष्य जीवन महान होता है और अंन्तिम समय में वह परमात्मा को प्राप्त करता है।

संगीतमय विष्णु पुराण कथा के दौरान अनेक सुन्दर भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
इस दौरान धनसारी गांव लक्ष्मी नारायण मंदिर किमोली के मुख्य पुजारी,आचार्य लोकेश्वर प्रसाद थपलियाल, आचार्य उमादत्त थपलियाल, आचार्य संतोष थपलियाल,आचार्य मोहित रतूड़ी, संगीताचार्य,प्रमोद चमोली, संगीताचार्य पुरूषोत्तम रतूड़ी, सेवक कुवंर सिंह मिंगवाल,अनूप खण्डूडी, पूरण सिंह रावत उमेद सिह रावत, राकेश सिंह नेगी, नवीन मनौडी (नवल), कनवर सिंह रावत, गौरव सिंह रावत समेत समस्त ग्रामवासी किमोली व अनेक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल