November 26, 2026

उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ कीं ऑल लाईन बैठक,7 विन्दुआंे पर बनी सहमति

0
download (3)

 

उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाई की अध्यक्षता में समस्त पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त जनपदों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें मुख्यतः निम्न बिन्दुओं पर सहमती बनी।
1. को हल्द्वानी में उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का अधिवेशन का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री तथा मा० सैनिक कल्याण मंत्री जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।
2. सभी जनपदों में कार्यरत उपनल कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में संघ के अधिवेशन में उपस्थित होंगे।
3. उपनल से संबन्धित सभी संघों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा तथा सभी को एक मंच पर आकर संघर्ष के लिए सहमति बनायें जाने हेतु संगठित किये जाने के प्रयास किये जायेंगे।
4. राज्य कर विभाग व अन्य विभागों में वर्ष 2009 से कार्यरत उपनल कर्मचारियों को हटाये जाने पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 07.04.2023 तक राज्य कर में कार्यरत उपनल कर्मचारियों की बहाली नहीं होती है तो उपनल से संबन्धित सभी संघों के साथ मिलकर 7 अप्रैल को आन्दोलन/कार्य बहिष्कार की रणनीति पर विचार किया जायेगा।
5- राज्य कर विभाग व अन्य विभागों से उपनल कर्मचारियों को लगातार हटाये जाने के आदेश निर्गत किये जा रहें है, जबकि वर्तमान में उपनल कर्मचारियों का मामला सर्वाेच्च न्यायालय के अधीन विचाराधीन होने पर न्यायालय की अवमानना है। यह भी उल्लेखनीय है कि उपनल कर्मचारियों को हटायें जाने सम्बन्धी आदेशों की प्रति मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन को पृष्ठांकित नहीं की जाती
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल