नैना देवी दर्शन के बाद तेजतर्रार IAS दीपक रावत ने संभाला कुमाऊं कमिश्नर का कार्यभार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रावत ने नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले दीपक रावत ने मां नैना देवी का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद दीपक रावत आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर व उत्तराखंड प्रशासनिक अकैडमी का कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान दीपक रावत ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कुमाऊं के अंतिम जिले तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा कर जनता की समस्याओं का समाधान करना और स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष कार्य करने की योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।
