September 14, 2026

सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत डुंगर में विधायक लखपत बटोला की अध्यक्षता में आम बैठक सम्पन्न

 

चमोली जनपद के विकासखंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगर में सड़क निर्माण को लेकर बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं एवं लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्रामसभा किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, ग्राम पंचायत डुंगर की प्रधान दीक्षा भंडारी, भिकोना के पूर्व प्रधान धीरेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों ने आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ चर्चा करते हुए सड़क निर्माण से जुड़े विवाद का मौके पर ही आपसी सहमति से समाधान कर लिया।
इस दौरान विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और समझदारी की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्य तभी तेजी से आगे बढ़ते हैं जब जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर समाधान की दिशा में कार्य करें।
बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य को लेकर सहमति बनने पर खुशी जताई और क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं युवाओं का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love
error: Content is protected !!