July 10, 2026

नंदानगर में पहली बार आयोजित “नंदा पथ मैराथन” का सफल समापन

9चमोली जनपद के नंदानगर में पहली बार आयोजित “नंदा पथ मैराथन” का सफल समापन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। “नंदा सेवा समिति” के तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन का शुभारंभ थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।


यह क्षेत्र की पहली मैराथन थी, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में धावकों ने प्रतिभाग किया। 7 किलोमीटर लंबी यह मैराथन नंदानगर बाज़ार से माँ नंदा के सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़ तक आयोजित की गई।
मैराथन के परिणामों में पुरुष वर्ग में रामणी निवासी विजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में हरिद्वार की रोबिन शर्मा विजेता रहीं।
इस अवसर पर नंदा सेवा समिति के संरक्षक कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज का निर्माण करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति के सभी पदाधिकारियों, आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन नंदानगर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ, जिससे युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को नई प्रेरणा मिलेगी।

Spread the love
error: Content is protected !!