November 28, 2026

बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट ने जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ रखने के लिए सीएम को लिखा पत्र

0

चमोली जिले के विकासखंड जोशीमठ का नाम जन-भावनों के अनुरूप ज्योतिर्मठ करने के लिए लंबे समय से मांग की जारी है। जिसको लेकर बदीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने का अनुरोध किया है।

]

बता दें कि साल 2016 में नगर पालिका जोशीमठ की अध्यक्षा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में और जोशीमठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। और साल 2019 में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस प्रस्ताव को पारित कर शासन को भेजा गया था। लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसको लेकर बदीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल