May 30, 2026

मुख्यमंत्री ने किया ‘कुम्भः आस्था विरासत और विज्ञान‘ काफी टेबलबुक का विमोचन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में कुंभ मेले के महत्व पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक ‘‘कुंभः आस्था, विरासत और विज्ञान‘‘ का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में कुंभ से सम्बंधित फोटोग्राफ्स, कुंभ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कुंभ का विज्ञान आदि विषयों का समावेश किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला भारत की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। कुम्भ मेला का महत्व सर्वकालिक है। उन्होंने कहा कि कुम्भ से संबंधित इस प्रकार की रचना के प्रकाशन से कुम्भ के सांस्कृतिक एवं पौराणिकता का भी प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने इसके लिये प्रकाशक मंडल के प्रयासो की भी सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!