July 30, 2026

आपका सुझाव हमारा संकल्प जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने की शिरकत, सुनी समस्याएं

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई टिहरी बोराड़ी स्थित नगर पालिका हॉल में आयोजित आपका सुझाव हमारा संकल्प जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकासखण्डों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एन०आर०एल०एम०, स्वयं सहायता समूहों में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद कर उनका समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

विभिन्न विकास खंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा अनुसार तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा केदारनाथ धाम से प्राधनमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार  प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रख रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल हेतु रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर जन भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया गया हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों  उपनल कर्मियों , ग्राम प्रधानों , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। हाल ही में टिहरी क्षेत्र हेतु हुई 21 योजनाओं का शिलान्यास विकास की राह पर मील का पत्थर साबित होगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!