August 13, 2026

STF को मिली बड़ी सफलता, वाहनों का फर्जी बीमा बनाने वाले चार दलाल गिरफ्तार

देहरादून। परिवहन वाहनों के ऑनलाइन बीमा में तकनीकी कमियों का फायदा उठाकर राजस्व चोरी और गाड़ियों का फर्जी बीमा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ पुलिस ने गिरोह के चार दलालों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन देहरादून और एक सहारनपुर के रहने वाले हैं।

बता दें कि यह गिरोह राष्ट्रीय स्तर पर वाहनों का बीमा कराने वाली कंपनियों के होटल की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाते थे। जिसमें कई बीमा कंपनियों के शामिल होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। यह चारों आरोपी फोन पे, पे-टीएम, सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये आम लोगो से ठगी करते थे फिलहाल पुलिस चारो से पूछताछ करने में जुटी है।

Spread the love
error: Content is protected !!