August 22, 2026

अखिल भारतीय योग संगठन के सदस्यों की सीएम को दो टुक, या रोजगार दो या कोर्स बंद करो

देहरादून। परेड ग्राउण्ड स्थित खेल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का योग प्रशिक्षत बेरोजगार महासंघ ने घेराव किया। जहां संगठन के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष दो टुक बात रखी गयी या तो रोजगार दो या कोर्स बंद करो।

वहीं अखिल भारतीय योग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ मनोज रावत कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महीने पहले योग शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। इसके लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा था, लेकिन अभी तक योग शिक्षकों की भर्ती शुरू नहीं हो पाई, जिस कारण योग प्रशिक्षितों में रोष व्याप्त है। वहीं योग शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर योग शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू करने की मांग की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!