August 23, 2026

महाराज ने किया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2021 का समापन

देहरादून। उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा पवेलियन ग्राउंड में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप-2021 का रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि समापन किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रदेश के सभी जनपदों से आए वॉलीबॉल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सभी खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं को इसके लिए बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेल बेहद आवश्यक है। वॉलीबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी पूरी सक्रियता के साथ खेलता है। निश्चित रूप से इस तरह के खेलों के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!