September 30, 2026

युवा कांग्रेस ने जसपुर के अमियावाला में लगाई बेरोज़गारी चौपाल

जसपुर। उत्तराखण्ड युवा काँग्रेस लगातार बेरोज़गारी चौपाल के माध्यम से प्रदेश के लोगों को इस विकट समस्या और भाजपा सरकार की बेरुख़ी से अवगत करवा रही है। इसी कड़ी में जिला उद्यान सिंह नगर की जसपुर विधानसभा में एक बेरोज़गारी चौपाल का आयोजन किया गया।

युवा कांग्रेस जसपुर के द्वारा विधानसभा जसपुर के ग्राम अमियावाला में बेरोजगार पंचायत का आयोजन किया गया। और ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की गलत नीतियों से निरन्तर बढ़ रही बेरोजगारी और कांग्रेस पार्टी की भविष्य में देश के युवाओं को रोजगार देने की नीतियों के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नईम प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष आफताब अंसारी, ग्राम प्रधान शाहनवाज़, जिला महासचिव मजनू भाई, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!