October 17, 2026

अन्नकूट के बाद श्री आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट हुए बंद

रिपोर्टर- सोनू उनियाल बद्रीनाथ। पंच पूजा के दूसरे दिन श्री बदरीनाथ धाम स्थित श्री आदिकेदारेश्वर मन्दिर एवं आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ दोपहर 1:25 बजे बन्द हो गये हैं।

इससे पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीमान रावल जी ने भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया गया। अन्नकूट गरम चावलों का लेपन भगवान आदिकेदारेश्वर जी , नंदी जी पर किया गया। इसके बाद भगवान आदिगुरु शंकराचार्य जी को अन्नकूट अर्पित किया गया। इस अवसर पर अपरमुख्यकार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल, अपरधर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अपरधर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल, दर्शन कोटवाल, योगेश्वर पुरोहित मौजूद रहे। इस अवसर पर आदिकेदारेश्वर मंदिर के पुजारी किशोरी प्रसाद भट्ट , रामकृष्ण डंगवाल मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!