July 31, 2026

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

गदरपुर में उस वक्त कोहराम मच गया जब 2 साल का मासूम खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूब गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक गदरपुर के वार्ड नंबर 9 पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले यासीन का 2 साल का बेटा जैयद आस पड़ोस के बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रहा था। खेलते खेलते जैयद एक खाली प्लाट के पास पहुंच गया और पानी से भरे हुए गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं परिजनों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो उसका कोई पता नहीं चला। इस बीच उसकी खोजबीन में जुटे हुए बच्चों ने पास के खाली प्लॉट में बने गड्ढे के पानी में जैयद के शव को तैरते हुए देखा तो वार्ड वासियों की मदद से उसे बाहर निकाला तो पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!