August 20, 2026

वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ.योगी ऐरन व कल्याण सिंह रावत “मैती“ को कल मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

देहरादून-डॉ.योगी ऐरन व कल्याण सिंह रावत“मैती“ को कल राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जायेगा। साल 2020 के पद्मश्री पुरस्कार लिए नामित दोनों हस्तियों को कोरोना संक्रमण की प्रबलता के कारण पुरस्कार नहीं मिल पाया था। वहीं पद्मश्री डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को समाज सेवा के क्षेत्र में पद्मभूषण से नवाजा जायेगा।
आपको बता दें कि डॉ.योगी ऐरन अभिवाजित उत्तर प्रदेश के समय से दून अस्पताल समेत विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उत्कृठ स्वास्थ्य सेवायें दें चुके है। डॉ. योगी ऐरन न सिर्फ अनुभवी प्लास्टिक सर्जन है बल्कि पर्यावरण के ऐसे प्रेमी है की उन्होने अपने जीवन की अभी तक की पूरी पूंजी खुद के द्वारा तैयार किया हुआ वन “जंगल मंगल“को बनाने में लगा दिया। डॉ.योगी ऐरन द्वारा अभी तक कई सफल जटिल प्लास्टिक सर्जरी की जा चुकी है और अनगिनत जरूरतमंद व गरीब लोगों का उपचार भी वह निःशुल्क कर चुके है। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
वही मैती आंन्दोलन के जनक कल्याण सिंह रावत को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृठ कार्य के लिए पदमश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान व मैती आन्दोलन के जरिये 18 से अधिक राज्यों व कई देशों में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले कल्याण सिंह रावत मैती ने देश और दुनियां में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
पद्म भूषण पुरस्कार नवाजे जाने वाले पर्यावरणविद् डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को समाजसेवा के क्षेत्र में पदमश्री के बाद पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को प्रातःकाल 9 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन तय किया गया है।
-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज
 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!