November 2, 2026

टिहरी रियासत की राजमाता सूरज कुंवर सिंह पंचतत्व में हुई विलीन

0

टिहरी रियासत पर हुकूमत करने वाले अंतिम महाराजा मानवेंद्र शाह की धर्मपत्नी राजमाता सूरज कुँवर शाह पंच तत्व में विलीन हो गई है। उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ पक्ष विपक्ष के कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्णानंद घाट पहुंचे थे।

आपको बता दें कि टिहरी रियासत पर राज करने वाले राजाओं की पीढ़ियों में राजमाता सूरज कुँवर आखिरी शख्सियत थीं। राजस्थान के बांसवाड़ा रियासत में 22 सितंबर 1923 को जन्मी राजमाता सूरज कुँवर शाह का दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में कल निधन हो गया था। उनका विवाह 4 फरवरी 1937 को टिहरी राजशाही के अंतिम राजा रहे मानवेंद्र शाह से हुआ था। महाराजा मानवेंद्र शाह कांग्रेस और भाजपा के टिकट पर 8 बार सांसद रहे और 5 जनवरी 2007 को नरेंद्रनगर राज महल में ही उनका निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल