August 17, 2026

7 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। नवरात्र के पहले दिन प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम जाएंगे और धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। हालांकि अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!