August 8, 2026

भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की

आज वार्ड धोरणखास के 50 लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।

आज भारी संख्या में धोरन खास के लोगों ने कांग्रेस सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद सुमेंदर वोहरा, मंसूरी विधानसभा प्रभारी दलीप सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, महानगर महा सचिव नीरज नेगी व राजपुर विधानसभा आई टी सेल प्रभारी विकास नेगी आदि की उपस्थिति में राजकुमार वार्ड अध्यक्ष, शुभम उपाध्यक्ष व दीपक वर्मा को सचिव पद पर साथ ही 50 अन्य लोगों को सदस्य के रूप में नियुक्ति प्रदान की ।

सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कांग्रेस की निष्ठा में विश्वास रखने के लिए सभी को बंधाई दी ।

पूर्व विधायक राजकुमार ने पार्टी की नीतियों से सभी का परिचय कराते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए कदम बढ़ाए और मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया जिसमे 62 लोगों को तत्कालीन मुख्यमंत्री मा. हरीश रावत जी द्वारा पट्टे भी जारी किए गए लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने आते ही सब पर रोक लगा दी यदि कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिया जायेगा ।

महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने अपने विचारों में कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार केवल झूठे वादे कर जनता को छलने का काम कर रही है । जो अब चलने वाला नहीं अब जनता 2022 में अपनी भूल सुधार कर पुनः कांग्रेस की सरकार लाएगी ।

कार्यक्रम में धोरण वार्ड की काफी संख्या में महिलाएं , युवा व अनेकों लोग मौजूद थे ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!