October 12, 2026

आरोग्य मंथन-3.0: अब आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

आयुष्मान भारत योजना की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित ‘आरोग्य मंथन-3’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार इस तरह की योजना लाई गई है। जन स्वास्थ्य से जुडी इस योजना की पहुंच सीधा आम आदमी तक है। यह योजना असहाय, बेसहारा लोगों का सहारा बनी है। योजना की जो भी खामियां हैं उन्हें साथ मिलकर दूर करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अस्पतालों ने समय पर भुगतान न होने की बात रखी है। उन्होंने कहा कि सात दिन में सभी अस्पतालों का भुगतान किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने पर अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब लाभार्थियों को गुर्दा प्रत्यारोपण की भी सुविधा मिलेगी। अगले कुछ वक्त में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!