October 13, 2026

भारी बारिश के कारण स्कूल की दीवार ढही।

 

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी से बारिश के कारण स्कूल भवन को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। यहां नवीन प्राथमिक विद्यालय थाला बैंड़ के पीछे भारी भू-धंसाव होने से विद्यालय भवन पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं विद्यालय भवन के ऊपर पेड़ गिरने से छत को नुकसान पहुंचा है और कक्षा-कक्ष की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे विद्यालय का एक कमरा प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में नवीन प्राथमिक विद्यालय थाला बैंड़ में कुल 32 बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें 17 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के हैं, जबकि 15 बच्चे विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं।

भारी बारिश के बीच विद्यालय भवन के पीछे लगातार भू-धंसाव और भवन को हुए नुकसान से बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से विद्यालय का जल्द स्थलीय निरीक्षण कराने और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

वही मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत का कहना है कि स्कूल भवन के दीवार के ढहने का मामला संज्ञान में आते है मौके पर जांच के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को भेजा गया है जांच रिपोर्ट पूर्ण होने पत तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो बारिश के दौरान विद्यालय भवन को औरj नुकसान पहुंच सकता है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!