July 22, 2026

GIC सवाड़ में पीटीए और एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन।

 

देवाल (चमोली)। राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर प्रधानाचार्य महेंद्र राम आर्य की अध्यक्षता में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, पठन-पाठन, बोर्ड परीक्षा में लगातार 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम प्रधान आशा धपोला ने विद्यालय की शैक्षिक उन्नति के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व पीटीए अध्यक्ष सोवन सिंह खत्री ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग जारी रखने की बात कही। एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यालय की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया और लगातार तीन वर्षों से 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी।
उपप्रधान प्रमोद सिंह धपोला और क्षेत्र पंचायत सदस्य दलबीर आगरी ने भी विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य से विद्यालय परिसर में मंच निर्माण की मांग भी उठाई गई।
बैठक में सर्वसम्मति से पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नंदन सिंह धपोला को अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह भंडारी को सह-सचिव, कौशल्या देवी को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र भंडारी को आय-व्यय निरीक्षक, महेंद्र आर्य को उपाध्यक्ष तथा सतीश प्रसाद ढोंडियाल को सचिव चु

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!