August 23, 2026

चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, तीन गंभीर

चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, तीन गंभीर

 

  • चकराता। साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कलेथा बेवना फेंडूलानी के पास उस समय हुआ, जब पर्यटकों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच पर्यटक सवार थे, जो चकराता क्षेत्र घूमने आए थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस, तहसील प्रशासन तथा एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को सूचना दी जा रही है।

 

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खराबी सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!