July 18, 2026

देहरादून में फोरगिवनेस फाउंडेशन और UPES के बीच MOU, छात्रों को मिलेगा समाजसेवा का प्रशिक्षण

देहरादून में फोरगिवनेस फाउंडेशन और UPES के बीच MOU, छात्रों को मिलेगा समाजसेवा का प्रशिक्षण
देहरादून, 06 मई 2026:
मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और UPES University के बीच छात्रों को समाजसेवा के प्रति संवेदनशील बनाने और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) किया गया।
इस समझौते के तहत UPES के स्कूल ऑफ लाइफ के छात्र समाजसेवा के व्यावहारिक पहलुओं को सीखेंगे। उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को समाजसेवा के विभिन्न आयामों, नवाचारों, चुनौतियों और अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर रहेगा।
डॉ. पवन शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से छात्रों को भविष्य में समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा और व्यावहारिक समझ प्राप्त होगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!