October 16, 2026

कार्तिकेय स्वामी धाम यात्रा की तैयारियां तेज, 5 से 15 जून तक होगा भव्य महायज्ञ

Screenshot 2026-05-03 191612

खरी/चमोली। रुद्रप्रयाग जनपद के क्रौंच पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध कार्तिकेय स्वामी मंदिर की आगामी यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर कनकचौरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर क्षेत्र के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा जून माह में प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।
बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप नेगी के स्वागत संबोधन से हुआ, जबकि संचालन मंदिर समिति के सचिव बलराम नेगी ने किया।
आचार्य दिनेश थपलियाल ने कहा कि मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 जून से 15 जून तक कार्तिकेय स्वामी धाम में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, जयवर्धन कांडपाल और सम्पन्न नेगी ने कहा कि कार्तिक स्वामी धाम केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने वन विभाग द्वारा रास्ते में किसी प्रकार का शुल्क न लेने और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।
मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम नेगी ने कनकचौरी बेस कैंप में पार्किंग व्यवस्था, धर्मशाला निर्माण, मोबाइल नेटवर्क, पेयजल, रोपवे सुविधा और सोलर लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 7 मई को 108 बालमपुरी शंख पूजन के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही 5 जून से 15 जून तक 108 बालमपुरी शंखों की पूजा और महायज्ञ की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तम नेगी, प्रबंधक पूर्ण नेगी, कर्नल डीएस बर्त्वाल, उप प्रबंधक रमेश नेगी, आचार्य बासुदेव थपलियाल, नंदूपुरी महाराज, सुरजी देवी, अर्जुन नेगी, अखिलेश नेगी, दीपक नेगी, कुलदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!