October 23, 2026

आनन्दबर्धन होगें प्रदेश के मुख्य सचिव

0
IMG-20250329-WA0028

देहरादून, विशेष संवाददाता। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अफसर और अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने  इस आशय का आदेश जारी कर दिया। बर्धन एक अप्रैल को विधिवत रूप से कार्यभार संभालेंगे। मुख्य सचिव नियुक्त होने के तत्काल बाद आनंद बर्धन ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से भेंट की।

निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को रिटायर होने जा रही हैं। यूं तो उनका रिटायरमेंट मार्च 2024 में था, लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें छह-छह माह के लिए दो बार सेवा विस्तार दिया गया था। राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है कि इस पद पर उनकी नियुक्ति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल