July 30, 2026

कालेश्वर रेलवे पुल के पास मिला अज्ञात शव,डीडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

Unidentified body found near Kaleshwar railway bridge, DDRF rescued.

 

कर्णप्रयाग, मुख्य संवाददाता। कालेश्वर स्थित रेलवे द्वारा नव निर्मित पुल के पास एक लावारिस लाश को डीडीआरफ ने कर्णप्रयाग पुलिस के सानिध्य में रेस्क्यु किया है। डीडीआरएफ कर्णप्रयाग की टीम के अनुसार मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जिसे स्थानीय लोग कालिया के नाम से पुकारते थे। लावारिस लाश के चेहरे पर चोट के निशान पाये गए है।स्थानीय लोगो के अनुसार यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था।

कर्णप्रयाग डीडीआरएफ की टीम के अनुसार उन्हें दिन में लगभग 2ः30 मिनट पर सूचना मिला है कि कालेश्वर रेलवे पुल के पास एक लाश पड़ी है। कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा लाश को कर्णप्रयाग स्थित मोर्चरी में रखा गया है। वारिस मिलने की दिसा में लाश का पोस्टमार्टम के बाद अन्तिम संस्कार किया जायेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!