October 25, 2026

बुके की जगह बुक संस्कृति विकसित की जाए:सारस्वत

0
IMG-20250203-WA0008

Book culture should be developed instead of bouquets: Saraswat

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली( गौचर) में दो दिवसीय लाइब्रेरी इवेंट का आयोजन किया गया, इवेंट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गौचर एवं आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर के छात्र-छात्राओं के साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भी प्रतिभाग किया, प्रतियोगिताएं दो वर्ग में संपन्न की गई । जूनियर वर्ग में पीएमश्री गौचर और मॉडल स्कूल गौचर के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जबकि सीनियर वर्ग में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया ।

प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नलिखित रहे ,
हिंदी वाचन प्रतियोगिता में प्रिंस बिष्ट जीआईसी गौचर प्रथम, संतोषी यूपीएस गौचर द्वितीय और दीपिका यूपीएस गौचर तृतीय रही ।
सुलेख प्रतियोगिता में यूपीएस गौचर के शिवम प्रथम,
यूपीएस गौचर की संतोषी द्वितीय और यूपीएस गौचर के अमित तृतीय रहे ।

श्रुतलेख प्रतियोगिता में यूपीएस गौचर के कैलाश चंद्र प्रथम , जीआईसी गौचर के प्रिंस बिष्ट द्वितीय और यूपीएस गौचर की प्राची तृतीय रही ।
अंग्रेजी वाचन प्रतियोगिता में जीआईसी गौचर के गौरव प्रथम, यूपीएस गौचर के तनिष्क राज द्वितीय और यूपीएस गौचर की संतोषी तृतीय रहे ।

कविता पाठ में यूपीएस गौचर की खुशी प्रथम, संतोषी द्वितीय और संध्या तृतीय रही ।

पेंटिंग प्रतियोगिता में यूपीएस गौचर की संध्या प्रथम, जीआईसी गौचर के
शाहिद अंसारी द्वितीय और जीआईसी गौचर के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

डीएलएड प्रशिक्षुओं के मध्य आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में से चित्रबोध प्रतियोगिता में रवीना जयाडा प्रथम , गजेंद्र सिंह द्वितीय और दीपक बिष्ट तृतीय रहे ।
हिंदी वाचन प्रतियोगिता में अमित सिंह ने प्रथम , नीलम बेरवाल ने द्वितीय और हर्षवर्धन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
अंग्रेजी वाचन प्रतियोगिता में गौरव पंत प्रथम, श्रुति काला द्वितीय और नीलम बेरवाल तृतीय रहे ।
सुलेख प्रतियोगिता में नरेश कुमार प्रथम, गौरव जोशी द्वितीय और शालिनी तृतीय रही ।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में मोहित देवराडी प्रथम , श्रुति काला द्वितीय और दीपक बिष्ट तृतीय रहे ।

वाद विवाद प्रतियोगिता में मोहित देवराडी प्रथम, राहुल शाह द्वितीय और पंकज नौटियाल तृतीय रहे ।

पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में दीक्षा नौटियाल प्रथम, अमित सिंह द्वितीय और श्रुति काला तृतीय रहे ।

कविता पाठ प्रतियोगिता में हर्षवर्धन प्रथम , मोनिका मस्तवाल द्वितीय और श्रुति काला तृतीय रही ।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में अपनी बात रखते हुए संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि पुस्तक मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं अगर हम लंबे समय तक मूर्ख नहीं बने रहना चाहते तो हमें स्वाध्याय की और जाना होगा , पुस्तकों ने पूरे संसार को जो दिया है वह अन्य से शायद ही मिला हो, हमें पुस्तक संस्कृति विकसित करनी होगी और विभिन्न आयोजनों में बुके की जगह बुक भेंट करनी होगी , डायट गौचर ने इसकी शुरुआत भी कर दी है ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में बच्चन जितेला , कल्पना बैन , विजया सजवान, डॉक्टर कमलेश मिश्रा, नीतू सूद, सुमन भट्ट और मृणाल जोशी रहे ।
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन कार्यक्रम समन्वयक भगत सिंह कंडवाल द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल