November 5, 2026

नीती मलारी बार्डर पर नदी में मिले नग्न अवस्था में दो शव

0
Screenshot_20241211-163041

Two naked bodies found in the river at Niti Malari border

 

चमोली जिले में स्थित नीती – मलारी बॉर्डर एरिया मार्ग पर आज दो शव संदिग्ध अवस्था में नदी में मिले हैं, जबकि एक अन्य लापता बताया जा रहा है । पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि नीती – मलारी बॉर्डर एरिया रोड पर सुराईथोटा से आगे गाड़ी ब्रिज के पास नदी में दो शव दिखाई दे रहे हैं । जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवो को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की । बताया गया कि दोनों शव नेपाली मूल के निवासियों के हैं, जबकि एक अन्य अभी लापता चल रहा है । जिसकी ढूंढ को जारी है।

-चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि नीति मलारी बॉर्डर एरिया मार्ग पर गाडी बिज्र के पास नदी में आज सुबह दो शव संदिग्ध अवस्था में मिले होने की सूचना पुलिस को दी गई है। जोशीमठ कोतवाल मय फोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे । मामले में जाँच के बाद पता चला है कि चार नेपाली मूल के लोग नदी में नहाने चले गए थे । जिसमें दो लोगों के शव नदी से बरामद किये गए हैं । और एक व्यक्ति लापता है । जबकि चौथे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस घटना में अलग एंगल से भी छानबीन कर रही है। मामले की जाँच जारी है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल