October 17, 2026

डीएलएड संघ का औपचारिक धरना शुरू

भारतीय इतिहास के स्वर्णिम दिन भारत छोड़ो आंदोलन के 79 वें वर्षगांठ पर डायट डीएलएड संघ ने बैनर तले पूरे संख्याबल के साथ डायट डीएलएड को नियुक्ति दो नारे के साथ औपचारिक धरने की शुरुआत की।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 पूर्ण करने को लेकर सरकार के विरोध में डायट डीएलएड संघ अब सीधी की शुरुआत कर दी है।  वहीं प्रदेश सचिव हिमाशु जोशी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के आने की संभावना के लगातार तेज हो रही है। और सरकार से हमें पिछले 2 सालों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। लेकिन धरातल पर स्थिती जस की तस बनी हुई है। इसलिए धरना प्रदर्शन भी उग्र किया जायेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!