August 13, 2026

सीएम धामी ने ड्रोन से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का ड्रीम प्रोजक्ट है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण कार्यों में और तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था भी हो।

Spread the love
error: Content is protected !!