March 14, 2025

महापौर सुनील उनियाल गामा ने किया गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गढ़ भवन के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास

– गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजीकृत) क्लेमेनटाउन देहरादून के गढ़ भवन के साथ नया भवन के निर्माण हेतु आज गणेश चतुर्दशी के शुभ दिन मेयर  सुनील उनियाल (गामा) के कर कमलों से भूमि पूजन हुआ।
2023 सुबह 11 बजे स्थान वैल रोड़ क्लेमेनटाउन देहरादून में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजीकृत) देहरादून के गढ़ भवन के साथ संस्था का एक और नया भवन का कार्य निर्माण हेतु संस्था के सभी सदस्यों के साथ माननीय मेयर सुनील (उनियाल) गामा जी के कर कमलों से भूमि पूजन हुआ।इस भवन निर्माण कार्य हेतु नगर निगम देहरादून से 14.50 लाख रुपए की धनराशि अनुदान स्वरूप स्वीकृति की गई। इसके साथ ही भवन के उपर भाग के कार्य निर्माण हेतु माननीय छेत्रीय सांसद  रमेश पोखरियाल (निशंक) द्वारा 10 लाख रुपए की धनराशि अनुदान स्वरूप स्वीकृति दी गई है। अभी माननीय सांसद  नरेश बंसल जी द्वारा जो 5 लाख रुपए की धनराशि अनुदान स्वरूप दी गई है उससे उपर छत में कार्य निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।इस सबके लिए संस्था के अध्यक्ष  सुन्दर लाल सेमवाल जी , संस्था के महासचिव  जयपाल सिंह रावत जी और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक योगदान के लिए सभी ने बहुत प्रशंसा की साथ ही बधाई दी कि इनके अथक प्रयास से संस्था अब ऋण मुक्त भी हो चुकी है।साथ ही संस्था के सभी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि संस्था अब अपने हर छोटे-बड़े कार्य को अपने भवन में सम्पन्न कर सकती है।इस अवसर पर सभी सदस्यों, छेत्रीय जनता और गण मान्य लोगों का आभार जताया कि संस्था आज सभी के सहयोग और विश्वास से अपने कार्यों को सम्पन्न करने में सफल हो पा रही है।इस अवसर पर माननीय मेयर जी ने संस्था के अच्छे कार्यों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि संस्था के हर अच्छे कार्यों में वे सहयोग देते रहेंगे। इसके साथ ही संस्था ने भी माननीय मेयर जी का धन्यवाद किया और आभार जताया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, महासचिव जयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , छेत्रीय पार्षद राजेश परमार, छेत्रीय पार्षद राकेश जुयाल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चौधरी/सजवाण, बिलोचन बर्थवाल, पूर्व महासचिव आर सी एस रावत, पूर्व महासचिव राजू फर्स्वाण, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, सुबेदार मेजर बच्चन सिंह पटवाल, सुबेदार मेजर गोबिंद सिंह रावत, सुबेदार मेजर डी पी बडोनी, विश्व भास्कर मेंदोला, अभिषेक परमार, जितेन्द्र खंतवाल,बृज मोहन सिंह भण्डारी , सतीश चन्द्र डबराल,डी पी पुरोहित, डी एस भण्डारी, अर्जुन सिंह गुसाईं, नायाब सुबेदार लक्ष्मण सिंह रावत,योग गुरु ओमप्रकाश पोखरियाल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!