November 5, 2026

शमशेर गढ़ में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का पूर्णाहूति के साथ विराम

0
dd

देहरादूनःअपने समस्त पित्रों के मोक्ष की कामना को लेकर प्रेमा बहुगुणा (धर्म पत्नी स्व. विनोद बहुगुणा) द्वारा आयोजित अपने निवास शमशेर गढ़ देहरादून में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का पूर्णाहुति के साथ विराम किया गया। व्यास पीठ पर विराजमान पण्डित प्रकाश चन्द्र खाली के मुखार विंद से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महापुरण के सप्तम दिवस पण्डित गिरिश पुरोहित के सानिध्य में विधिवत प्रातः पूजा अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा के दौरान प्रसिद्व कथा व्यास भागवताचार्य पण्डित प्रकाश चन्द्र खाली ने भगवान कृष्ण के 16108 विवाह,भीम जरासंध युद्व,राजा परिक्षित व तकक्षक नाग,कृष्ण सुदामा मित्रता आदि अनेक सुन्दर कथायें सुनाई जिस पर पंडाल में बैठे सैकड़ो कृष्ण भक्त भाव विभोर हो गये। संगीतमय कथा के दौरान कथा व्यास ने कई सुन्दर भजन भी गये जिस पर भक्त झूम उठे। उन्होंने कहा कि भगवान कभी भी नर का उधार नहीं रखते है एक गुणा भगवान को भेंट करने पर वह कई गुणा आपको वापस देते है,इसलिए भगवान का भक्ति भाव से अपर्ण करने में कोई कन्जूसी नहीं करनी चाहिए।

इस दौरान पण्डित जोतिषाचार्य गिरीश पुरोहित,आचार्य एमपी पुरोहित,बेदेश्वर भट्ट, सुमित तिवारी,यजमान मनोज बहुगुणा,हरीश बहुगुणा,सतीश बहुगुणा, समेते समस्त बहुगुणा परिवार ईष्ट मित्रगण समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-भानु प्रकाश नेगी,देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल