November 4, 2026

पोखरी तहसील दिवस में सड़क और पेयजल सम्बंधित शिकायत हुई दर्ज।

0
IMG-20230502-WA0017

 

चमोली जिले के पोखरी में उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मात्र दो शिकायतें दर्ज की गयी दोनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
गुनियाला निवासी नीरज कण्डारी ने शिकायत दर्ज की कि पोखरी मोहनखाल मोटर मार्ग पर गुनियाला में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा कार्य करवाया गया लेकिन निर्माण कार्य की सारी मिट्टी उनके मकान के आगे ही फेंकी गयी जिससे पूरी सड़क की नाली जाम हो गयी और बारिश का पानी घरों में घुस रहा है । जखमोला निवासी बीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने शिकायत दर्ज की कि उनके यहां पर पानी की समस्या है वे एक कि मी दूर गदेरे से पीठ पर लादकर पीने का पानी डो रहे हैं ।जल निगम द्वारा पेयजल लाईन बिछाई जा रही है । लेकिन बहुत धीमी गति से बिछाई जा रही है दोनों ही शिकायतो का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया ।
उपजिलाधिकारीएम सन्तोष कुमार पांडे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक ले और उनका त्वरित निस्तारण करें ।
इस अवसर पर नायव तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे , विधुत विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र भण्डारी ,जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा , सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रवेन्द्र नेगी ,अवर अभियंता प्रकाश नेगी ,लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कुलदीप रावत ,पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता नीलेश कुमार ,विनय थपलियाल ,सहायक खणड विकास अधिकारी कमलराम उधान अधिकारी,मनोज पुण्डरी , बाल विकास अधिकारी तुलसी देवी सहित तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल