November 4, 2026

सिदेली में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

0
IMG-20230502-WA0020

 

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के ग्राम सिदेली में नवीन सिंह नेगी के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय विजेन्द्र सिंह नेगी की मोक्ष प्राप्ति हेतु सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 29 अप्रैल से आयोजन किया गया है। 5 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।6 मई को पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मभोज के साथ समापन होगा।


श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवस पर बारिश के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे कथावाचक आचार्य वासुदेव थपलियाल ने कहा भागवत कथा का श्रवण करने से धर्म, अर्थ, काम,मोक्ष की प्राप्ति होती है उन्होंने चौथे दिन ध्रुव चरित्र का गायन करते हुए बताया बालक ध्रुव ने 5 वर्ष की आयु में भागवत प्राप्ति की हमारा जीवन भी ध्रुव की तरह अटल होना चाहिए। उन्होंने कहा माया मोह की कारण जीवन संसार में फसता जाता है। इस से मुक्ति पाने के लिए भागवत का सहारा लेना चाहिए कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालु ने ध्रुव चरित्र और भरत चरित्र लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए।
इस अवसर पर कथा आयोजक बीरा देवी, नवीन सिंह , पंडित कमलकिशोर ,अनुप किमोठी,माया प्रसाद किमोठी, मधुसूदन किमोठी, चंडी प्रसाद, सूर्य प्रकाश नौटियाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल