November 4, 2026

हनोली शक्ति केंद्र के मसोली बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, राष्ट्रपति अभिभाषण पर हुई चर्चा

0
WhatsApp Image 2023-03-14 at 5.25.10 PM

 

हनोली शक्ति केंद्र के मसोली बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा रानी रावत के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्म निर्भर हो इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

वहीं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा और महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधा रानी रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं हम सबका एक उद्देश्य होना चाहिए अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंच सके। तभी कार्यकर्ताओं को नई पहचान मिलती है।


वही अल्प कालिन विस्तारक दिगपाल नेगी केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं के कारण उनके जीवन में आए व्यापक परिवर्तन की विस्तृत चर्चा सकारात्मक माहौल प्रदान करेगी। लोगों को विश्वास हो गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की जिस बुनियाद को खड़ी कर रही है वह जल्द सशक्त आत्म निर्भर स्वरूप में दिखेगा।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, शक्ति केंद्र सहयोजक अर्जुन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल