June 23, 2026

पिथौरागढ़ के धारचूला में सामने आई भूस्खलन की दिल दहला देने वाली वीडियो

पिथौरागढ़ ज़िले के धारचूला से भूस्खलन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। धारचूला किमखोला सड़क पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा देखते ही देखते भरभराकर नीचे गिर गया । इस जगह पर पहले से ही लगातार भूस्खलन हो रहा था, लेकिन आज सुबह 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। जिसका लाईव वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बना डाला। आपको बता दे कि पिथौरागढ़ ज़िले में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते जगह जगह भूस्खलन हो रहा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!