March 29, 2024

उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने AAP के सीएम चेहरे को लेकर कही ये बड़ी बात

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज उत्तराखंड दौरे पर रहे। जहाँ पहले उत्तराखंड के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर उनका कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य सवागत किया गया। जिसके बाद वह रुड़की में जीवनदीप आश्रम के श्री शतचण्डी महायज्ञ में शामिल हुए। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उन्होंने एक निजी होटल में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता कैसा मुख्यमंत्री चाहती हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला या फिर कर्नल अजय कोठियाल जैसे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले मुख्यमंत्री ये सवाल वह उत्तराखंड की जनता से करने के लिए आए है।

रुड़की में दिल्ली रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान आप नेता एवं  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले चार साल में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदलें जिसमें पहले, दूसरे मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल साबित हुए तो वहीं तीसरे मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कह दिया कि वह चोरी करने वालों पर कोई लगाम नही लगाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच जाकर बैठे उन्होंने लोगों से सवाल किया कि वह कैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला या फिर कर्नल अजय कोठियाल जैसे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले मुख्यमंत्री को चाहते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को टाल दिया कि क्या आप कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करके चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि अभी यह सवाल पर जनता से पूछ रहे हैं अगर जनता कहेगी तो ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बहुत खराब है। इसके लिए आज तक किसी भी सरकार ने कार्य नहीं किया। 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को आप में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि कोई भी क्रिमनल व्यक्ति आप का सदस्य नही होगा। प्रदेश में पलायन रोके जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में ऐसी योजनाएं लाएंगे कि यहाँ से पलायन तो रुकेगा ही बल्कि अन्य प्रदेशों से लोग यहाँ आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!