November 26, 2026

स्थापना दिवस पर क्लेमेनटाउन सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन, श्रृद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0
WhatsApp Image 2023-03-03 at 10.07.14 PM

।

हर बर्ष की भांति पोस्ट आफिस रोड़ क्लेमेनटाउन में स्थित सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में 2मार्च को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है।इसी तर्ज पर  2 मार्च 2023 सुबह से भण्डारे का विशाल कार्य क्रम आयोजित किया गया।यह कार्य क्रम सुबह मंदिर पुजारी  देवेन्द्र नौडियाल एवं सहयोगी द्वारा रुद्राभिषेक से प्रारम्भ हुआ. जिसमें मन्दिर समिति के साथ भारी संख्या में छेत्रीय श्रद्धालु भी उपस्थित थे। तत् पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना और हवन कार्य क्रम सम्पन्न होने पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत, मन्दिर समिति संरक्षक कैप्टन आलम सिंह भण्डारी ने अपने सम्बोधन में सर्व प्रथम मन्दिर के स्व संस्थापकों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मन्दिर की महता पर प्रकाश डाला तथा क्षेत्र के कल्याणार्थ सर्व कल्याणेश्वर महादेव जी से अराधना की। तत् पश्चात विशाल भण्डारा दोपहर 12.30 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भण्डारे को छका।इस भव्य और विशाल भण्डारे के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों ने प्रशंसा की।

]


इस अवसर पर मन्दिर संरक्षक कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, मन्दिर अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत, सचिव बच्चन सिंह पटवाल, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद जुयाल, मन्दिर पुजारी देवेन्द्र प्रसाद नौडियाल,भण्डार रक्षक राजे सिंह नेगी, कुन्दन सिंह नेगी, उत्तम सिंह रौथाण , भगवान सिंह पंवार,बृज किशोर यादव, पार्षद राजेश परमार, गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष राजू फरसाण, योग गुरू ओमप्रकाश पोखरियाल, महिला मण्डल अध्यक्ष  दिगम्बरी देवी रावत , महेश्वरी पटवाल, ऊषा रावत,  मथुरा देवी विष्ट,  सुलोचना नेगी,  मंजू गुसाईं,  मीनाक्षी रावत,  रेखा यादव,  मधु सहित सभी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल