October 24, 2026

महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता

0
IMG-20230225-WA0014

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा शाजिया सिद्की की अध्यक्षता में विभागीय परिषद के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| जिसमें इन प्रतियोगिताओं के समन्वयक की भूमिका विभागाध्यक्ष डॉ शाज़िया सिद्दीकी के द्वारा एवं संयोजन की भूमिका डॉ जगजीत सिंह द्वारा निभाई गई मंच का संचालन डॉ सुमनलता द्वारा किया गया इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “एक भारत श्रेष्ठ भारत” था, जिससे गुंजन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं कुमारी प्रतिमा एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “रूस यूक्रेन युद्ध में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका” रहा जिस पर रितेश एम. ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र, सौरभ बी. ए . तृतीय वर्ष के छात्र, भरत बी.ए.द्वितीय वर्ष एवं प्रियांशु नेगी बी.ए. प्रथम सेमेस्टर द्वारा अपने वक्तव्य रखे गए इस विषय पर डॉ जगजीत सिंह द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ को और ज्यादा लोकतांत्रिक और शक्ति संपन्न बनाने की आवश्यकता बताई
|डॉ सुमनलता द्वारा अपने वक्त में युद्ध एवं इसके प्रभावों एवं आवश्यकताओं का आलोचनात्मक परीक्षण किया गया | विभागध्यक्ष डॉ. शाज़िया सिद्दीकी के द्वारा इस कार्यक्रम के अंत में अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को इस प्रकार के आयोजनों का अंग बनने एवं अपनी झिझक को छोड़ और अधिक तन्मयता से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया | प्रतियोगिताओं के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल