November 5, 2026

खबर का असर:गणित प्रवक्ता की मूल विद्यालय में जाने के आदेश जारी

0
IMG-20230216-WA0024

पोखरी खंड शिक्षा कार्यालय में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ की गणित की प्रवक्ता को दूसरे विद्यालय में अटैचमेंट को लेकर दो दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला द्वारा गणित विषय की प्रवक्ता प्रियंका उनियाल का राजकीय इंटर कालेज लगासू स्थानान्तरण रद कर उनकी मूल विधालय अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में वापस तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश की काफी मिलने पर खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर विगत 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभिभावकों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया है। जनप्रतिनिधियो ने सभी अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार जताया।

आपको बता दे कि हिमवंत प्रदेश न्यूज द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ से गणित प्रवक्ता को लगासू में अटैक किए जाने को लेकर खबर छापी जा रही थी जिसका असर देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल