September 18, 2026

खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड से शालिनी राणा, ऋषभ रावत, मयंक डिमरी एवं जगदीप भट्ट ने पदक जीते। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट, इन खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी एवं डब्बर सिंह उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!